प्रधानमन्त्री युएई से लौटने के बाद सरकार विस्तार
आर एन यादव ,२ माघ ,काठमान्डू
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने युएई के ४ दिने भ्रमण से फिर्ता होने के बाद मन्त्रिपरिषद् विस्तार करने कि बात कहा है । प्रधानमन्त्री का प्रमुख राजनीतिक सल्लाहकार ने बताया है कि चौथा बड़ा दल राप्रपा को तीन मन्त्रालय तथा फोरम लोकतान्त्रिक को दो और छोटे दो दलों को भी सहभागी कर मन्त्रिपरिषद् विस्तार करने कि तैयारी में हैं प्रधान मंत्री ।
राप्रपा और फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष को भी सरकार मे सहभागी कराने के लिए प्रधानमन्त्री ने सरकार विस्तार की तैयारी करने कि बात प्रमुख राजनीतिक सल्लाहकार ने बताया । मिली जानकारी अनुसार प्रधानमन्त्री ने राप्रपा को फिलहाल दो मन्त्रालय कायम रखाते ही उपप्रधान मन्त्री सहित तीन मन्त्रालय देने मे तैयार रहा हैं । 
फोरम लोकतान्त्रिक को भी उपप्रधान मन्त्री सहित दो और छोटे दो दलों को एक–एक मन्त्रालय देने मे प्रधानमन्त्री तैयारी में है । लेकिन , कौन- कौन मन्त्रालय किसको देना है वो अभी तक निश्चित नहीं हुआ हैं ।

