Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राजील की जेल में 26 कैदियों की मौत

 
नटाल.
brajil12
ब्राजील की जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में 26 लोगों की मौत हो गई। दोनों गुट ड्रग गैंग से ताल्लुक रखते थे। ज्यादातर के सिर काटे गए।  15 दिनों में ब्राजील में मारपीट की 5 बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें करीब 100 कैदियों की मौत हो चुकी है।सरकार के स्पोक्सपर्सन जुलिस्का अजेवडो ने बताया कि रियो ग्रेंदे दो नोर्ते राज्य की एल्काकज जेल में शनिवार शाम कैदियों के दो गुटों के बीच हाथापाई हुई। रात को इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। पब्लिक सेफ्टी मैनेजर कैयो बेजेरा ने रविवार को बताया कि इस मारपीट में 26 कैदियों की मौत हो गई। कुछ के सिर काट दिए गए।कैदियों की बॉडी और बॉडी पार्ट्स देखकर पहले करीब 30 मौतों का अनुमान लगाया गया था।रात को कुछ पुलिस वालों ने जेल में जाने की कोशिश की तो कैदियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। घटना के करीब 14 घंटे बाद सुबह सिक्युरिटी फोर्स जेल में दाखिल हो सकी तब हालात काबू हुए। कुछ दिन पहले ही ब्राजील के प्रेसिडेंट मिशेल टेमर और कानून मंत्री एलेक्जेंडर डी मोरेस ने जेल सुधार की नई योजना बनाने का एलान किया है।
ब्राजील की तकरीबन सभी जेलों को दुनिया में सबसे खराब जेलों में गिना जाता है। यहां की हर जेल में कैपेसिटी के कई गुना कैदी रखे जाते हैं।
इनमें से ज्यादातर ड्रग माफिया और ड्रग एडिक्ट होते हैं। यहां जेलों में भी दंगे होना कोई नई बात नहीं। यहां, इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।1992 में साउ पाउलो की जेल में दंगा हुआ था। इसमें 111 कैदी मारे गए थे।एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों की सबसे ज्यादा संख्या के मामले में ब्राजील दुनिया का चौथा देश है। यहां 6 लाख 22 हजार लोग सजा काट रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com