बीरगंज उद्योग बाणिज्य संघ के सभी पदाधीकारी निर्बिरोध चुने गए
हिमालिनी संवादाता, विरगजं, 4 पुस । बीरगंज उद्योग बाणिज्य संघ के सभी पदाधीकारी निर्बिरोध चुने गए,कार्यवाहक प्रधानमन्त्री एवं गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथग्रहण तथा पदस्थापन समारोह में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ आगामी दिन में देश के अर्थतन्त्र और २ नं. प्रदेश के समृद्धि के लिए जिम्मेवारी के साथ कार्य करने की आवश्यक्ता पर जोड़ दिया। साथ ही वीरगंज के विकास के लिए नेपाल–भारत सीमा राजमार्ग निर्माण, पथलैया–परवानीपुर ड्राइपोर्ट ६ लेन सडकखण्ड, वीरगंज–पोखरिया सडकखण्ड के साथ-साथ अन्य भौतिक पूर्वाधार निर्माण कार्य वीरगंज के लिए खुशी की खबर बताया।
रक्सौल से भाजपा सांसद डा. सञ्जय जयसवाल ने दोनों देश के सम्बन्ध अटुट रहने के कारण विकास के लिए दोनों के सहयोग की आवश्यक्ता पर जोड़ दिया, उन्होंने उपप्रधान एवं गृहमन्त्री से रक्सौल-दिल्ली सुपरफास्ट रेल सञ्चालन के लिए भारतीय सरकार से वीरगंज–रक्सौल क्षेत्र के जनता के आवाज पंहुचा देने का आग्रह किया। उनहोने कहा, रक्सौल विमानस्थल के लिए २५० करोड बजेट विनियोजन करा दिया गया है, उसी तरह रक्सौल–पिपराकोठी सडकखण्ड मरम्मत सम्भार तथा कालोपत्र के लिए सदैव प्रयाशरत हैं। रेलवे स्टेशन से उत्तरपट्टि रहे डर्टीकार्गो मालसामान उतार के लिए रामगढवा में जमीन निश्चित हो गया है, तथा नेपाली व्यवसायी ड्राइपोर्ट में अलग रेलवे ट्रयाक लगाकर मालसामान लाने के विषय में बिचार विमर्श हो रहा है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बरिष्ठ उपाध्याक्ष गोपाल केडिया, द्वितीय उपाध्याक्ष सुबोध गुप्ता, महासचिव सुनिल कुमार खेतान, सचिव द्वय मनोज दास और माधब राजपाल, कोषाध्याक्ष रबिन्द्र बर्णवाल, सहसचिवद्वय प्रेमचन्द्र गोयल और हरि गौतम सर्वसम्मत चयनित हुए है । रोजगारदाता के तर्फ से तृतीय उपाध्याक्ष में अनिल पटवारी अग्रवाल के नाम पर सहमति हुआ ।
उक्त कार्यक्रम में नवनिर्वाचित वीरगंज उद्योग वाणिज्य सघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने वीरगंज–पथलैया औद्योगिक कोरिडोर को सरकार ने अभी तक मान्यता नही दिया और निजगढ विमानस्थल, हेटौंडा–सिसनेरी सडकखण्ड के कालोपत्र करके वीरगंज और काठमाडौं के यातायात सहज बनाने का माग रखा। साथ ही वीरगंज में अभी एडिबी के परियोजना एकीकृत मझौला शहरी विकास परियोजना अन्तर्गत ३ से अधूरा नाला का निर्माण होने के कारण ५ अर्ब बराबर वीरगंज का क्षति होने का ध्यानाकर्षण कराया
अनुभबी और राजनीतिक छबि के ब्यक्ति ओमप्रकाश शर्मा के अध्यक्ष होने से उनके कार्यकाल में सलामी, गुलामी, चाकरी-स्वागत में लाखौं खर्च करने के परम्परा का अन्त्य और संघ के कोष को आर्थिक मितब्यता के आधार पर औद्योगिक शान्ति के लिए सब प्रकार के श्रोत और साधन प्रयोग होगा, इस प्रकार का अपेक्षा सवर्त्र है।
मनोज उपाध्याय के सहजीकरण में सम्पन्न कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा के साथ पदाधिकारीयों को पद हस्तान्तरण किया । प्रमुख निर्वाचन अधिकृत बालमकुन्द खरेल ने अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी को शपथग्रहण कराया।
समारोह में नेपाली काङ्ग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अजय चौरसिया, बारा से सांसद फरमुल्लाह मन्सुर, राधेचन्द्र यादव, पर्सा नेपाली काङ्ग्रेस सांसद अनिल रुङ्गटा, पूर्व सांसद अजय द्विवेदी, वीउवासङ्घका पूर्व अध्यक्ष अशोक वैद, अशोककुमार टेमानी ने मन्तव्य व्यक्त किया ।


