Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलिदानी दिवस की भव्य तैयारी, दल बल के साथ उतरेंगे सी.के.राउत

 

 रोशन झा 2073/10/04 लहान बजार|  मधेसी जनमानस लहान पहुँचने वाला हैं माल्यार्पन एवं श्रद्धाञ्जली देने उन सहिदों के सहादत के सम्मान में । मधेस आन्दोलन 063/064 के दौरान 2063 माघ 05 गते सहादत प्राप्त करनेवाले मधेस के सपुत मधेसी बीर सहिद “रमेश महतो” की सहादत की सम्मान तथा मधेसी जनता को जनसम्बोधन के लिए स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन द्वारा 2073/10/05 गते लहान बजार में स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डाॅ. सि. के. राउत जी के प्रमुख आतिथ्य में माघ 05 गते आयोजित 10वां बलिदानी दिवस की भब्य तैयारी लहान में किया गया हैं ।

यह भी पढें   वित्तमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले और निर्मला सीतारमण बीच मुलाकात

ckr

‘माघ 5 शहीद सम्मान के नाम, मधेसी यूवा आजादी के नाम’ नारा के साथ स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन सिरहा द्वारा सहिद पार्क लहान बजार में झण्डा उतोलन एवं पशुपति आदर्श उच्च मा. वि. प्राड़गण लहान में दिनके 12:00 बजे जनसम्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो कि पूर्ण रुप से शान्तिपुर्ण होगा ; ईस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन सिरहा और सप्तरी द्वारा भब्य तैयारी किया गया है । मधेस के सभी जिल्ले से मधेसी जनता ईस कार्यक्रम मे सहभागी होने के लिए उत्साहित हैं । साथ ही समाजिक सञ्जाल के माध्यम से गठबन्धनद्वारा मधेसी जनता को बृहत सहभागिता के लिए आवहान भी किया गया है । जानकारी स्रोत-स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन सिरहा लहान।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

balidan chauk

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com