निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के सम्झौते को पुनरवलोकन करें : विकास समिति
काठमान्डू ,७, माघ
संसद अन्तर्गत के विकास समिति ने निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण हेतु एलएमडब्लू के साथ हुए सम्झौते को पुनरवलोकन करने के लिए निर्देशन दिया है ।
समिति में वृहपतिबार को हुई बैठक ने अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के निर्माण में हो रहे बिलम्ब के प्रति आपति जनाई हैं । और निजगढ तथा पोखरा विमानस्थल के निर्माण जल्द ही शुरु करने के लिए सरकार को निर्देशन दी है ।
राष्ट्रीय गौरव के रुप में परिचित रहे निगजढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल को डीपीआर तैयार नहीं होने की तथा एलएमडब्लू के साथ काम कारबाही में अस्पष्टता होने की वजह से समिति ने सम्झौते को पुनरवलोकन करने के लिए निर्देशन दिया हैं । साथ ही निर्माण के मोडेल में स्पष्टता और निर्माण के क्रम में आनेवाली चुनौतियों को आंकलन सहित कार्य करने के लिए समिति ने निर्देशन दी हैं ।
सूत्रों ने बताया कि गौतम बुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण की प्रगति सन्तोषजनक ही रहा है और ,इस कार्य को तीव्रता के साथ तैयारी करने के लिए जुटें । इसके साथ ही विद्युत के डेडिकेटेड फिडर लाइन अभाव के कारण काम करने मे अवरोध हो रहा है । इसीलिए समिति ने अवरोध हटाने के लिए ऊर्जा मन्त्रालय को निर्देशन दी हैं ।
चितवन के मेघौली तथा भरतपुर इन दोनों मे से कौन एयरपोर्ट को सञ्चालन में लाना हैं ,निराकरण के लिए विकास समिति ने सरकार की कहीं हैं । फिलहाल चितवन के भरतपुर विमानस्थल नियमित सञ्चालन में रहते हुए भी मेघौली विमानस्थल सञ्चालन में नहीं आया हैं ।


