Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशियों की मांगोंको विदेश की मांग कहना जायज नहीं : गृहमंत्री निधि

 
आर एन यादव ,काठमान्डू ,माघ ७
उपप्रधान तथा गृहमंत्री विमलेन्द्र निधि ने संविधान संशोधन की मांग को  विदेश की मांग कहना जायज नहीं  हैं | प्रतिपक्षी को खण्डन कराते उन्होंने कहा कि यह मांग विदेशी की न होकर सम्पूर्ण नेपाली की हैं | संशोधन होने से सम्पूर्ण नेपाली के लिए हितकर होगा |
Bimalendra-Nidhi-1
सप्तरी के नर्घो गाविस में माघ ६ गते आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन की मांग सिर्फ मधेशियों की है ,यह कहना प्रतिपक्षी की भूल है | उन्हें समझाना चाहिए कि यह मांग मधेशियों की ही नहीं सम्पूर्ण हिमाल ,पहाड़ और तराई की जनता के साथ् – साथ् आदिवासी जनजाति ,पिछडावर्ग,दलित ,अल्पसंख्यक ,मुस्लिम आदि समुदायों की मांगे रही हैं |
बताया कि सीमांकन ,नागरिकता की प्राप्ति ,भाषा एवं राष्ट्रीय सभा में प्रतिनिधित्व हेतु पंजीकृत किया गया संशोधन विधेयक अवश्य पारित होगा | कांग्रेस इन मांगों से सहमत है और पारित भी करेगी |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मधेशियों की मांगोंको विदेश की मांग कहना जायज नहीं : गृहमंत्री निधि

  1. डुब मरो 70 साल बाद भी तुम विदेशी हो, इस से अच्छा तो सी के राउत है।
    जय मधेश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed