Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपराध पर लगाम लगाने में बिहार सरकार विफल: सुशील कुमार मोदी

 

IMG-20170121-WA0001

*मोतिहारी.मधुरेश*-बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी से ज्यादा अपराधबंदी आवश्यक है। पकड़ीदयाल में व्यवसायियों एवं निर्दोष लोगों पर अत्याधुनिक हथियार से गोलियों की बौछार बिहार खासकर चंपारण में बढ़ते हुए अपराध का ताजा उदाहरण है।पकड़ीदयाल फायरिंग कांड के लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। श्री मोदी शुक्रवार को पकड़ीदयाल में बुधवार की संध्या हुए गोली कांड के मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का स्वागत है लेकिन सुबे में अभी अपराध पर लगाम नहीं लग पाया है। अपराधियों पर कानून का शिकंजा सरकार मुस्तैदी से नहीं कस रही है। जिसके कारण अपराध बढ़ा है। श्री मोदी ने कहा कि विगत दो माह के दौरान आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि वह मामले की लीपापोती करने की कोशिश नहीं करे बल्कि इसके लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने का काम करे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सरकार से पूर्वी चंपारण के एस पी और पकड़ीदयाल के डीएसपी को अविलंब हटाने की मांग की। मौके पर शिवहर सांसद रमा देवी, स्थानीय विधायक राणा रंधीर, विधायक प्रमोद कुमार, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, शयामबाबू यादव, लालबाबू प्रसाद, एम एल सी बब्लू गुप्ता एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल समेत भारी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावें पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढें   पितृपक्ष सनातन परंपरा में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण व्यक्त करने का विशेष अवसर है

IMG-20170121-WA0000

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com