Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शराब बन्दी के समर्थन में बिहारवासियों ने बनाया मानव श्रृंखला का विश्व रिकॉर्ड

 
फोटो~राजधानी पटना के गांधी मैदान में निर्मित मानव श्रृंखला में शामिल सीएम नीतीश कुमार, विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद समेत सूबे के मंत्री एवं अधिकारी।
फोटो~ पटना के गांधी मैदान में निर्मित मानव श्रृंखला में शामिल सीएम नीतीश कुमार, विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद समेत सूबे के मंत्री एवं अधिकारी।

*पटना.मधुरेश*-21 जनवरी । शराबबंदी के समर्थन में विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाकर आज बिहार ने नया इतिहास रच दिया। शराबबन्दी के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन लिम्का बुक ऑफ़ सीरीज में दर्ज़ किया जायेगा,ये कहना है लिम्का बुक ऑफ़ सीरीज के ऑथराइज्ड रिप्रेजेन्टेटिव नरेश चंद्र माथुर का।
मानव श्रृंखला निर्माण में पूरा बिहार आज शराबबंदी के समर्थन में एकजुट होकर खड़ा हुआ और पूरी दुनिया को नशा मुक्ति का संदेश दिया। शराबबंदी के समर्थन में आज पूरे बिहार की एकजुटता नजर आई। सूबे में आज इस ऐतिहासिक मौके पर पक्ष-विपक्ष एक साथ नजर आये।बिहार के इस एेतिहासिक पल की इसरो के उपग्रह ने तस्वीरें लीं और पूरी दुनिया को बिहार की एकजुटता दिखाई।

आज बिहार के हर निवासी के लिए गौरव का दिन था। सुबह से ही पूरे बिहार में चहल-पहल देखी गई। सभी अपने प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए एक दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला के निर्माण के लिए आतुर दिखे। बिहार के लोगों ने आज खुद को खुशनसीब माना और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तहे दिल से शुक्रिया कहा।
मानव श्रृंखला के लिए आज पूरे बिहार के दो करोड़ लोगों ने नशे के खिलाफ एक दूसरे का हाथ थामकर 11292 किमी लंबी मानव शृंखला का निर्माण कर एक इतिहास रच दिया। इसके लिए लोग पूरे बिहार के कोने-कोने में इकट्ठा हुए थे। यह बिल्कुल अद्भुत नजारा था और इसका गवाह बना पूरा बिहार।

*मुख्यमंत्री ने बिहार वासियों को दिया धन्यवाद*

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियों को मानव श्रृंखला में शामिल होने पर तहे दिल से शुक्रिया कहा है। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन जारी कर कहा है कि सबके सहयोग से ही यह संभव हो सका है। सबके सहयोग और शराबबंदी के समर्थन में लोगों का एेसा उत्साह देखकर अच्छा लगा। सबके सहयोग से ही बिहार में शराबबंदी को मजबूती मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *