Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैशाख मे चुनाव कराना ‘हावादारी’ : उपेन्द्र यादव

 

  माघ ११ ,काठमान्डू, आर एन यादव
मधेशी मोर्चा के  नेताओं ने  प्रमुख तीन दल के बीच वैशाख में स्थानीय तह के  चुनाव कराने  की सहमति को ‘हावादारी’  की  संज्ञा दी हैं । मोर्चे का दाबा है कि  संविधान संशोधन विधेयक परिमार्जन सहित पास  न होने तक कोई भी तह के निर्वाचन नहीं हो सकता है ।

upendra-yadav

प्रमुख तीन दल नेपाली कांग्रेस, एमाले और  माओवादी केन्द्र बीच हुई   बैठक से वैशाख में स्थानीय तह के  चुनाव कराने की सहमति हुई थी । तीन दल  के बीच हुई सहमति के  बारे  में मोर्चा के  नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ् भेट करके जानकारी लेने वाले  हैं । मोर्चा  के नेताओं ने  प्रधानमंत्री के साथ्  विमर्श करके मोर्चा तथा संघीय गठबन्धन के बैठक से आधिकारिक धारणा सार्वजनिक करने की बताई ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के  अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार यथास्थिति में  चुनाव की घोषणा तो कर सक्ती है  लेकिन चुनाव नहीं करा सकते । स्थानीय तह के  चुनाव में जाने के लिए  मोर्चा ने  दो शर्ते रखीं हैं । एक –  संविधान संशोधन विधेयक परिमार्जन सहित पारित  होना और दूसरा  –  स्थानीय निकाय पुनः संरचना आयोग की प्रतिबेदन को परिमार्जन करना । संशोधन विधेयक में  परिमार्जन करने वाले मुद्दे को  परिमार्जन हेतु कार्यदल भी  बना लिया गया है ।
सरकार अपनी  दो शर्ते पूरी  न कर चुनाव करवाती है  तो  संघीय गठबन्धन और मोर्चा आन्दोनल में उतरने की  चेतावनी अध्यक्ष यादव ने  दी है । अध्यक्ष यादव कहते है कि  कुछ दिन के अन्दर ही  संघीय गठबन्धन तथा मधेसी मोर्चा की  बैठक होने वाली है ,यदि सरकार उपेक्षा की  तो जल्द ही आन्दोलन की घोषणा भी की  जाएगी ।

यह भी पढें   उप सभामुख रुबी ठाकुर ने की किशोर श्रेष्ठ के विरुद्ध शिकायत दर्ज

राष्ट्रीय मधेस समाजवादी पार्टी के  महासचिव केशव झा ने बताया कि  एक दो दिन के अन्दर ही  सरकार पक्ष के साथ वार्ता करके  तीन दलों के  बीच शनिबार हुई सहमति  के बारे  मे जानकारी लेनी है ।  उन्होंने कहा कि  ‘यथास्थिति मे वैशाख में  चुनाव हो ही  नहीं  सकता ।’

(केशव झा राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैंं)
(केशव झा राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैंं)

तीन दलों  के बीच हुई शनिबार की  बैठक में  प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने  मधेसी मोर्चा के साथ्  विमर्श कर के निर्वाचन  की तिथि  को तय करने की जानकारी दी थी  । लेकिन  नेपाली कांग्रेस और एमाले के नेता के कहने पर ही वैशाख मे चुनाव कराने के लिए सहमति हुई है  ।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे

एमाले ने संविधान संशोधन विधेयक को लौटाकर निर्वाचन प्रक्रिया को आगे  बढाने  के लिए सरकार को दबाब देते आ रहे हैं । कांग्रेेस ने  निर्वाचन प्रक्रिया और संशोधन को साथ् साथ् आगे बढाने के लिए सरकार को  सुभाव दिया हैं ।

फोरम नेपाल के कोषाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि परिमार्जन सहित संशोधन विधेयक पास न होने तक  कोइ भी  चुनाव नहीं हो सकता । अभी की स्थिति में चुनाव की बातें  करना भ्रम सिर्जना करने की तरह हैं ‘ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com