Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष महतो ने सर्मथन वापस लेकर आन्दोलन में जाने कीे दी चेतावनी

 
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो
हिमालिनी डेस्, काठमांडू, ३१ जनवरी । सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने संसद में टेबुल किये गये संविधान संशोधन विधेयक परिमार्जन सहित पास नही करने बाली प्रचण्ड सरकार को दी गइ समर्थन वापस लेकर पुनः आन्दोलन में जाने की चेतावनी दी है।
संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के नेता भी रहे महतो ने कहा संविधान संशोधन किये बिना कोइ भी चुनाव हमलोगों को स्वीकार नही होगा ।
उन्होने आगे कहा संशोधन परिमार्जन सहित पास किये बिना चुनाव की तिथि घोषणा करेंगें तो सरकार के साथ सम्बन्ध तोड देंगें और आन्दोलन मे जाने की चेतावनी भी दी ।
प्रमुख दलों नें अन्तरिम संविधान से भी पिछे हट्ने की जिकिर करते हुयें उन्होने कहा अब बेइमानी नही चलेगी । उन्होने आगे कहा, ये चुनाव-सुनाव देखाकर कुछ होने बाले नही है । महतो ने प्रमुख दलों के नेताओं से चुनाव के नाम जोडकर हमलोगों को लोकतन्त्र के पाठ न पढाने की बात कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com