Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में इन्द्र धनुषीय राष्ट्रीयता बनाने हेतु ध्यान नहीं गया : डा. बाबूराम भट्टराई

 
blackout-1
काठमांडू, १६ माघ | नेपाल में इन्द्र धनुषीय राष्ट्रीयता बनाने हेतु हमारा ध्यान नहीं गया है । हमने एकल जातीय राष्ट्रीयता की बात की । इसलिए राष्ट्रीयता स्थापित नहीं हो सकी । फलतः मुल्क खतरा की ओर बढ़ रहा है । ये बातें ‘ब्ल्याक आउट’ पुस्तक विमोचन समारोह के मौके पर पूर्व प्रधानमन्त्री एवं नया शक्ति पार्टी के संयोजक डॉ. बाबूराम भट्टराई ने कहीं ।
उन्होंने कहा कि यह संविधान अधूरा है और परिमार्जन की आवश्यकता है । इसलिए जब तक यह संविधान सर्वस्वीकार्य नहीं होगा, तब तक देश में विकास होना असम्भव है । बताया कि पंजीकृत संविधान संशोधन विधेयक पारित हो या न हो देश में पुनः आन्दोलन होगा ।
महन्थ ठाकुर…….
मौके पर तराई तराई–मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा कि राज्य समावेशी हो जाने पर भी व्यवहारतः कार्यान्वित नहीं हो सका है । उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में साम्राज्यवाद, नस्लवाद और उपनिवेशवाद का विरोध करते हैं, लेकिन नेपाल में ही विद्यमान साम्राज्यवाद, नस्लवाद व उपनिवेशवाद का विरोध क्यों नहीं करते ?
उपेन्द्र यादव………..
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि यहाँ के सत्ताधारियों ने मधेश को आन्तरिक उपनिवेश के रुप में रखा है । नेपाली के रुप में कभी नहीं देखा । उन्होंने कहा कि नेपाली भाषा बोलने वाले नेपाली और अपनी क्षेत्रीय भाषा बोलने वाले का विदेशी कहने की मानसिकता रही है । वर्तमान की समस्याओं का जड़ भी यही है ।
डॉ. प्रविण मिश्र………
पूर्व सचिव तथा नया शक्ति पार्टी के नेता डॉ. प्रविण मिश्र ने कहा कि सदियों से मधेश की अपनी क्षेत्रीयता और अपनी पहचान है, सरकार उसे दबाना चाह रही है । उन्होंने कहा कि सत्ता में जब तक नस्लवादियों का बाहुल्य रहेगा, तब तक देश में मधेशी सपूतों का सपना साकार नहीं होगा ।
जीतेन्द्र सोनल………
मौके पर तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के महामन्त्री जीतेन्द्र सोनल ने कहा कि रामरिझन यादव द्वारा लिखित यह पुस्तक एक प्रोफाइल बुक की तरह है, इसे दस्तावेजी पुस्तक के रुप में रुपान्तरण करने की आवश्यकता है ।
रानी शर्मा तिवारी………
तराई–मधेश सद्भावना पार्टी की उपाध्यक्ष रानी शर्मा तिवारी ने कहा कि देश में तीन वार आंदोलन हुआ, दर्जनों शहीद हुए, लेकिन उन शहीदों का सपना सकार नहीं हो सका ।
मौके पर मधेश समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता केशव झा, तराई मधेश राष्ट्रीय अभियान के संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, मधेशी अनअधिकार फोरम नेपाल (लोकतान्त्रिक) के जितेन्द्र देव, सद्भावना पार्टी के महासचिव मनिषकुमार सुमन तथा तराई मधेश सद्भावना पार्टी की केन्द्रीय सदस्य विनीता यादव, विभन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार तथा बुद्धिजीवी मौजूद थे ।
अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामरिझन यादव द्वारा लिखित ‘ब्ल्याक आउट’, पुस्तक का विमोचन शहीद के परिजनों के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नया शक्ति पार्टी के नेता डॉ. प्रविण मिश्र ने की तथा लेखक रामरिझन यादव ने पुस्तक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
20170129_120111 20170129_120129

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *