राजनीतिक संक्रमण का अंत करने के लिए चुनाव जरुरी : केपी ओली
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, २ फरवरी ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा— “आने वाले माघ ७ गते तक में तीनो तहों के चुनाव कराकर देश के राजनीतिक संक्रमण का अंत करना जरूरी है ।
अखिल नेपाल किसान महासङ्घ द्वारा आज काठमांडू में आयोजित दक्षिण एशियाई किसान सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि हाउजिङ और प्लॉटिङ के नाम पर उपजाऊ जÞमीनों को बरबाद करने के काम को रोकना होगा ।
मौके पर उपाध्यक्ष एं अखिल नेपाल किसान महासङ्घ के अध्यक्ष वामदेव गौतम ने कहा कि अगर सभी दलों का सहयोग हो तो १० साल के अंदर नेपाल में समाजवाद आ जाएगा ।
दो दिनो तक चलने वलो इस सम्मेलन में नेपाल समेत भारत, पाकिस्तान, बाङ्गलादेश और श्रीलङ्का के किसान सङ्गठनों के अगुओं की सहभागिता है ।


