चरित्र हत्या के आरोप मे जनअस्था पत्रिका के विरुद्ध प्रेस काउन्सिल में याचिका दर्ज
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ३ फरवरी ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के चरित्र हत्या करने के तरिके से समाचार लिखे जाने की बात कहते हुये जनआस्था साप्ताहिक विरुद्ध कारबाही के माग करते हुये प्रेस काउन्सिल में लिखित याचिका दर्ज करबया गया है।
यादव के स्वकिय सचिव महेश चौरसिया ने जनअस्था मे प्रकाशित समाचार भ्रामक, तथ्यहीन और गैरजिम्मेवार होने का दाबी करते हुये जनआस्था साप्ताहिक विरुद्ध प्रेस काउन्सिल में याचिका दिए है ।
प्रेस काउन्सिल के अध्यक्ष बोर्णबहादुर कार्की ने याचिका को स्वीकृत करते हुयें कारवाही प्रक्रिया आगे बढाया है । कारवाही आदेश जारी करते हुये कार्की ने समाचार का खण्डन प्रकाशन करनें के लिए जनआस्था साप्ताहिक को लिखित निर्देशन भी दिया । यदि पत्रिका खण्डन नही प्रकाशन करते है तो आगे कारबाही होने का विश्वास भी जताया ।


