स्थानीय तह के पुनर्संरचना प्रतिवेदन न होने के कारण मुसकिल हो रहा हैं : मुख्यचुनाव आयुक्त
२१ माघ,काठमान्डू , आर एन यादव
चुनाव कराने के लिए रास्ता खुल गया । लेकिन स्थानीय तह के पुनर्संरचना प्रतिवेदन सार्वजनिक न होने के कारण दुःखद महसुस हो रहा हैं ये बातें मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधीप्रसाद यादव ने कहीं ।
आज रिपोर्टर्स क्लब के एक साक्षात्कार में मुख्य आयुक्त डा. यादव ने कहा ‘मन्त्रिपरिषद के निर्णय से चुनाव करबाने का रास्ता खुल गया लेकिन सरकार द्वारा भेजी गई पत्र को अध्यन कर ही बिशेष जानकारी दे सकता हूं ।
आयोग जेठ भर में चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताते हुए चुनाव सम्बन्धी बाकी काम तत्काल पूरा करने के लिए दल तथा सरकार को आग्रह किया हैं ।
प्रतिवेदन उपलब्ध न होने तक मतदान केन्द्र कहाँ रखें , मतदान अधिक्रितों को कैसे भेंजे , मतपत्र कैसा हो और कैसे छापबायें लगायत की बातें निर्धारित न होने की जानकारी मुख्य आयुक्त यादव ने दी ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त यादव ने निर्वाचन के लिए दलों के बीच समझदारी करने की आवश्यकत्ता बताई । लेकिन , जेठ से पहले दूसरा विकल्प न होने कीजानकारी देते हुए कहा , ‘स्थानीय निर्वाचन लिए शुरु में चैत माह में चुनाव करवाने के लिए कहा गया ,फिर वैशाख में कहा गया ,लेकिन अब जेठ से पहले चुनाव करवाने के लिए दूसरा विकल्प नहीं है ।


