आनलाइन पर प्रतिबन्ध की पत्रकार संघ द्वारा आलोचना
२५ माघ, काठमाडौं ।
दूरसञ्चार प्राधिकरण ने नेपाल प्रहरी का हवाला देते हुए अनलाइनपत्रिका के उपर अवरोध किए जाने के प्रति अनलाइन पत्रिका ने आपत्ति जताई है ।
अनलाइन में प्रकाशित समाचार सामग्री के कारण नेपाल प्रहरी के निर्देशन में प्राधिकरण ने न्यूजसेवा डटकम, दीयो पोस्ट डटकम और आर्थिक न्यूज डटकम को ब्लाक करने के बाद पत्रकार संघ ने आपत्ति जताई है ।
संघ के अध्यक्ष प्रवेश सुवेदी ने एक विज्ञप्ति जारी कर के संविधान द्वारा दी गई सूचना के हक और अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के विश्वव्यापी मान्यता के विपरीत सञ्चार माध्यम में अवरोध पहुँचाने पर इस कार्य की तीव्र भर्तस्ना की है ।
सञ्चार माध्यम से प्रकाशित प्रसारित सामग्री के प्रति आपत्ति होने पर कानुनी तरीके से अबलम्बन करने की संघ ने गर्न संघ नेपाल प्रहरी और प्रधिकरण से आग्रह किया है ।

