Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक : आज है ‘रोज–डे’, एैसे करें अपने प्यार का इजहार

 

valentine-we

विजय यादव , काठमांडू, ७ फरवरी ।
आज रोज–डे है यानि फूलों के जरिए अपने दिल की बात अपने करीबियों से कहने, समझाने और जो रूठे हैं उन्हें मनाने का दिन. अगर आप भी अपने किसी करीबी से दिल की बात कहना चाह रहे हैं, तो रोज–डे इसके लिए सबसे परफेक्ट दिन है. खिला हुआ गुलाब का फूल जब कोई देखता है, तो उसके चेहरे पर एक भीनी सी मुस्कान आ जाती है और सारा गुस्सा छू मंतर हो जाता है.
रोज–डे को आमतौर पर गर्लफ्रेंड और ब्वायफ्रेंड से जोड़कर ही देखा जाता है. लेकिन असल में ये प्यार का इजहार करने का दिन है. इस दिन आप अपनी मां को गुलाब देकर बता सकते हैं कि वह उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं. बहन को गुलाब देकर ये बता सकते हैं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं. भाई को गुलाब देकर यह जता सकते हैं कि वह उनके सिर्फ भाई ही नहीं अच्छे दोस्त भी हैं. फिर फूल तो होते ही खुशियां बिखेरने के लिए हैं. इसलिए हर शुभ कार्य में फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. तो आप भी इस रोड–डे पर अपने करीबियों को फूल देकर कीजिए अपने प्यार का इजहार.
१४ फरवरी को वेलेंटाइन डे आने वाला है । यानी प्यार करने वालों का दिन । उससे पहले रोज डे के साथ प्यार के इस त्योहार की शुरुआत हो रही है । सात फरवरी आनेकी आज मंगलवार को रोज डे हैं । वेलेंटाइन वीक का यह पहला दिन होता है । प्रेमी जोड़े इस दिन एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं तो कोई रोज डे पर नए रिश्ते की शुरुआत करता है ।

यह भी पढें   बाँके के खजुरा गाँवपालिका के विभिन्न वार्ड में निःशुल्क कान शिविर सम्पन्न 

प्यार का करें इजहार
आप भी अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इस स्पेशल दिन से बेहतर कोई भी दिन आपके प्यार की शुरुआत के लिए नहीं सकता है । इस दिन आप जिसे प्यार करते हैं उसे तोहफे में लाल गुलाब देना बिल्कुल न भूलें । क्योंकि हर नए रिश्ते का आगाज खूबसूरत तोहफे के साथ करने का रिवाज वर्षों से है । लाल गुलाब प्यार और लगाव का प्रतीक है ।
काठमांडू के हरेक बजार सजे
मोहब्बत की काठमांडू उपत्यका में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही बाजार भी सज गए हैं । फूलों की दुकानों भी सजी हुई है ं। वैसे हमेशा ही गुलाब के फूल की कीमत ज्यादा होती है लेकिन वेलेंटाइन वीक में गुलाब और ज्यादा महंगा हो जाता है । इसके बाद गुलाब की जमकर बिक्री होती है । कभी कभी तो एक गुलाब के लिए सैंकड़ों रुपए चुकाने पड़ते हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

फरवरी वेलेंटाइन वीक

७ फरवरी – रोज डे

८ फरवरी – प्रपोज डे

९ फरवरी – चौकलेट डे

१० फरवरी – टैडी डे

११ फरवरी – प्राँमिस डे

१२ फरवरी – हग डे

१३ फरवरी – किस डे

१४ फरवरी – वेलेंटाइन डे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com