देश दुर्घटना मे फँस सकता है ः प्रम प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, 8 फरवरी । प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “अगर संविधान का क्रियान्वयन नहीं किया जा सका तो देश दुर्घटना में फँस जाएगा ।”
आज नेकपा माओवादी केंद्र चितवन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि मौजूदा परिवर्तन माओवादी के कारण ही संभव हुआ है, इसलिए इन परिवर्तनों को संस्थागत करने की जिÞम्मेदारी भी माओवादी के ही कंधे पर है ।
ये बताते हुए कि अब देश चुनाव के प्रति केंद्रित है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी चुनाव केंद्रित होने का निर्देश दिया । आज ही प्रेस सेंटर चितवन के प्रेस कॉन्प्रेंmस में इस बात का जिक्र करते हुए कि वैशाख या जेठ महीने में चुनाव होगा प्रचंड ने कहा कि तिथि मधेशी मोर्चा समेत अन्य दलों के साथ सहमति में तय कीजाएगी ।
वहीं औद्योगिक प्रदर्शनी केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि सरकार का रणनैतिक अभियान ऑनलाइन के जÞरिए ही सभी कामों को अंजाम देने के साथ साथ आर्थिक विकास में गति देना है और वो जारी है ।

