पुरानी संरचना में ही स्थानीय निकाय का चुनाव होना चाहिए : देउवा
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ८ फरवरी ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने कहा कि उनकी पार्टी पुरानी संरचना में ही स्थानीय निकाय का चुनाव करने के पक्ष में है ।
नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति सुशील कोइराला के प्रथम स्मृति दिवस के मौके पर आज पार्टी मुख्यालय सानेपा में आयोजित कार्यक्रम में सभापति देउवा ने कहा कि चूँकि नए स्थानीय तह के व्यवस्थापन में समय लगेगा इसलिए पुराने निकाय का ही सही पर चुनाव जल्द होना चाहिए ।
मौके पर वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने भी इस बात का जिक्र करते हुए कि संविधान की संक्रमणकालीन व्यवस्था के मुताबिक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सरकार के चुनाव हुए हैं, उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि उसी व्यवस्था के आधार पर स्थानीय निकाय का चुनाव भला क्यों नहीं हो सकता ।
कार्यक्रम में महामंत्री डॉ. शशांक कोइराला समेत सभी वक्ताओं ने स्व. सुशील कोइराला के योगदानों की चर्चा की थी ।


