Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाँच राजनीतिक दलों के बीच पुनर्संरचना आयोग के बारे में हुआ विचार विर्मश

 

LLRC
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ९ फरवरी ।
प्रमुख पाँच राजनीतिक दलों ने स्थानीय तह पुनर्संरचना आयोग के प्रतिवेदन को जल्द ही अंतिम रूप देकर सरकार को सुझाव देने का गठित समिति को निर्देश दिया है । इस समिति का गठन मंत्रिपरिषद ने किया था ।
आज सिंहदरबार में हुए विचार–विमर्श में पुनर्संरचना आयोग के प्रतिवेदन के संबंध में प्राप्त शिकायतों का अध्ययन कर मंत्रिपरिषद में सुझाव पेश करने के लिए गठित समिति को पाँच दलों ने निर्देश दिया है । इस बारे में कार्यदल के संयोजक एवं संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्री हितराज पांडे ने बताया कि आयोग द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन के विषय में राजनीतिक दलों के साथ विचार–विमर्श हुआ ।
विचार–विमर्श में प्रधानमंत्री एवं माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड, गृहमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेंद्र निधि, नेकपा एमाले के अध्यक्ष भीम रावल, राप्रपा के अध्यक्ष कमपल थापा और मधेशी जन अधिकार फोरम –लोकतांत्रिक) के नेता जितेंद्र देव सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com