Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार जल्द ही चुनाव के तिथि घोषित करेगी : प्रम प्रचंड

 
prachandहिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ११ फरवरी ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “सरकार जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की तैयारी में है ।
नेकपा माओवादी केंद्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ के आवास हाथीवन में नेकपा एमाले के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि भरसक सभी पक्षों को सहमति में लाकर चुनाव की तिथि घोषित करने की मंशा में सरकार है और इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है ।
दो पार्टियों के शीर्ष नेताओं की बैठक में एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने जल्द से जल्द स्थानीय तह के चुनाव की तिथि घोषित करने के प्रति प्रधानमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया था, ये बात उपाध्यक्ष भीम रावल ने बताई । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कुछ दिनों में ही चुनाव की तिथि घोषित किए जाने का प्रधानमंत्री ने वचन दिया ।
जानकारी के मुताबिक विचार–विमर्श में चुनाव के विषय में तीन दलों के बीच सहमति जुटाकर मधेश केंद्रित दलों को भी सहमति में लाकर शीघ्र चुनाव की तिथि घोषित करने की सहमति हुई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *