Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहमति में ही चुनाव होगा : प्रम प्रचंड

 
IMG_0093
 हिमालिनी डेस्क , निजगढ़, ११ फरवरी । प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “भरसक सभी दलों की सहमति में ही चुनाव की घोषणा करने के लिए सरकार गृहकार्य कर रही है ।” आज रौतहट में नेकपा माओवादी केंद्र के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि संविधान संशोधन, क्रियान्वयन और चुनाव समेत मुद्दों पर प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा एमाले और मधेश केंद्रित दलों के साथ सकारात्मक बातचीत हो रही है । अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि तराई–मधेश की जनता की भावना की कद्र करते हुए संविधान संशोधन करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है । आज ही बारा के निजगढ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रचंड ने राष्ट्रीय गौरव की परियोजनाओं के निर्माण को लेकर सरकार को गंभीर बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय महत्व वाली परियोजनाओं को सरकार खुद पूरा करेगी । प्रधानमंत्री के आश्वासन पर काठमांडू–निजगढ़ द्रुत मार्ग और निजगढ़ में दूसरे अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल के निर्माण जल्द शुरू करने की माँग के साथ अनशन पर बैठे स्थानीय लोगों ने अनशन तोड़ा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *