देश के निकास के लिए चुनाव का विकल्प नहीं : गच्छदार
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ फरवरी ।
मधेशी जन अधिकार फोरम लोकतांत्रिक के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार ने कहा कि देश को निकास देने के लिए चुनाव कराने का दूसरा विकल्प नहीं है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा— “इसलिए सरकार को चाहिए कि परिमार्जन सहित संविधान संशोधन करके असंतुष्ट दलों को भी चुनाव में सहभागी होने का माहौल तैयार करे ।
आज विराटनगर में अगुआ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गच्छदार ने कहा कि राष्ट्र को सर्वाेपरि रखते हुए राजनीतिक पार्टियाँ अपनी अपनी अड़ानों से एक कदम पीछे हटें तभी सहज तौर पर निकास निकल सकेगा ।


