संविधान क्रियान्वयन पक्ष एमाले हैं : केपी ओली
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ फरवरी ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा— “देश की सार्वभौमसत्ता और स्वतंत्रता को कायम रखके ही जनता के अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सकता है ।”
आज काठमांडू में एमाले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ओली ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और समूह एमाले को मधेशी, दलित, जनजाति विरोधी बताकर भ्रम बेशक फैला रहे हैं पर ये सच नहीं है । उन्होंने कहा कि संविधान क्रियान्वयन को लेकर सहयोग पहुँचाने के मकसद से ही एमाले मेची–महाकाली अभियान चला रही है ।


