मुज्जफ्रपुर से नेपाल को गैस आपूर्ति के लिए भारत सहमत
७ फागुन, काठमाडौं ।
भारत द्वारा नेपाल को गैस आपूर्ति क लिए वीरगञ्ज के नजदीक सुविधा सम्पन्न और बडी क्षमता का डिपो उपलब्ध कराया है । भारतीय आयल कर्पोरेशन (आईओसी)अब डेढ वर्ष के बाद नेपाल आने वाले गैस के भण्डारण और लोडिङ मुजफ्फरपुर क्षेत्र में करेगा ।
मुजप्फरपुर के डिपो से ही नेपाल की आवश्यकतानुसार गैस लोड करने के लिए आईओसी तैयार हुआ है । हाल भारत के मुम्बई में हुए नेपाल आयल निगम और भारतीय आयल कर्पोरेशन के बीच हुए वार्ता में मुजफ्फरपुर के निर्माणाधीन गैस डिपो से नेपाल को पर्याप्त लोड देने की सहमति हुई थी । यह जानकारी अधिकारियों ने दी है ।

