९४ फीसदी हिंदू की आबादी में हिंदू राज्य कायम होगा : कमल थापा
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १८ फरवरी ।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का एकता महाधिवेशन कल से काठमांडू में शुरू हुआ है । पार्टी अध्यक्ष कमल थापा ने महाधिवेशन का उद्घाटन किया ।
महाधिवेशन की सफलता की शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि महाधिवेशन में हिमालय, पहाड़ और तराई को एकताबद्ध करने की नीति पारित हो ।
मौके पर नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने कहा कि सहमति में ही संविधान संशोधन प्रस्ताव को आगे बढ़ाना होगा । सभापति देउवा ने देश को चुनाव की तरफ ले जाने में राप्रपा से सहयोगी भूमिका की अपेक्षा जÞाहिर की । वहीं नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने संविधान संशोधन प्रस्ताव को राष्ट्रीय हित विपरीत बताते हुए कहा कि संविधान संशोधन की बजाए संविधान क्रियान्वयन पर सबका जोर होना चाहिए ।
महाधिवेशन के उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष थापा ने कहा कि ९४ फीसदी हिंदू की आबादी वाले देश को हिंदू राज्य कायम करना होगा ।
राप्रपा और राप्रपा नेपाल के बीच पार्टी एकता होने के बाद हो रहे एकता महाधिवेशन का नारा है ‘राष्ट्रीयता, प्रजातंत्र, हिंदुत्व और आर्थिक उदारवाद की नींव पर समृद्ध नेपाल का निर्माण करें’ । महाधिवेशन में देश और विदेशों से कुल तीन हजार ३१५ प्रतिनिधियों की सहभागिता है ।


