जलमोना ने भब्यता के साथ किया पुरस्कार बितरण
बिद्यालय के पास प्रशस्त्र खेल मैदान एवं भवन होने की बात कहते हुए प्रमुख अतिथि जिशिअ ने ग्यारहवी कक्षा हेतू किया जिक्र
सतेन्द्र कुमार मिश्र/कपिलबस्तु ।
जिले कृष्णनगर नगरपालिका ९ में स्थित जलमोना लिटल एन्जल्स सेकेण्डरी स्कुल ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों को अन्जाम देते हुए भब्यता के साथ पुरस्कार बितरण दिवस मनाया है ।
गुरुवार को हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम के सभापति जलमोना के प्रधानाध्यापक ईनोस थामस नाम्च्यो, प्रमुख अतिथि जिला शिक्षा कार्यालय कपिलबस्तु के जिला शिक्षा अधिकारी हरि गौतम, तथा बिशिष्ठ अतिथि सशस्त्र पुलिस बल कृष्णनगर के डीएसपी तारिक चन्द चौधरी, ईलाका प्रहरी कार्यालय कृष्णनगर के प्रहरी निरिक्षक संजय रिजाल तथा बिद्यालय ब्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गुप्ता थे ।
कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों को बैच तथा बिशिष्ठ एवं प्रमुख अतिथियों को माल्यार्पण करते हुए शुरु किया गया था । तत्पश्चात् जलमोना के बच्चो ने मार्च पास किया व सशस्त्र डीएसपी तारिक चन्द ने झण्डा फहराकर राष्ट्रिय गान गाया । फिर ए, बी, सी व डी डीबीजन का सैक रेस, टग आफ वार खेल जलमोना ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ । जिसका उपस्थित अभिभावक एवं अतिथियों ने भरपुर आनन्द लिया । खेल के बीच बीच में क्रिकेट, भालिबल, स्वीट रेश, प्लेट रेश, स्लो सायकल रेश, कक फाइट, कबड्डी जैसे तमाम स्पोर्ट वीक में ही सम्पन्न खेलों में प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय स्थान हासिल करने एवं बि.सं. २०७२ में अपने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने में सफल हुए बिद्यार्थियों को प्रमुख तथा बिशिष्ठ अतिथियाें द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम वाले दिन उपस्थित लोगो के मनोरञ्जन तथा अभिभावकों के सामने उनके बच्चे के प्रदर्शन को दिखाने के उद्देश्य से कुछ मनोरञ्जनात्मक खेलो का फाइनल खेल रखे जाने की बात बिद्यालय श्रोत ने बतायी है । कार्यक्रम में मार्च पास, जुनियर तथा सिनियर का ड्रिल भी कराया गया था । साथ ही माई रेड बैलून, फाउण्ड अ पीनट, मम्मी पापा, नर्सरी राईम्स, कलल, भंवरे गाएं, फैशन शो, ईशु बाबा आया जैसे बच्चो के मनमोहक कार्यक्रम भी कराए गए । कार्यक्रम के बीच ही अभिभावकों का भी खेल कराया गया । जिसमें पुरुषों के लिए ब्रेकिंग पाट और महिलाओं के लिए सौ मिटर दौड कराया गया । जिसमें बिजयी हुए अभिभावकों को बिशिष्ठ अतिथि तारिक चन्द चौधरी ने मेडल दिया ।
कार्यक्रम के आखिरी घडी में बिशिष्ठ अतिथि सशस्त्र के डीएसपी तारिक चन्द चौधरी एवं ईलाका प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक संजय रिजाल ने मन्तब्य ब्यक्त करते हुए बिद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति का शुभकामना ब्यक्त किया । उसी दौरान उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए जिल्ला शिक्षा अधिकारी हरि गौतम ने बिद्यालय के पास भवन एवं प्रशस्त मात्रा में खेल मैदान होने की बात कहते हुए बिद्यालय में कक्षा बढाकर ग्यारहवीं कक्षा सञ्चालन करने के बारे में आवश्यक पहल करने की बात कही । साथ ही कक्षा बढाने में खुद के द्वारा जथा सम्भव मदद करने का जिशिअ ने प्रतिबद्धता भी जताया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए बिद्यालय ब्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गुप्ता ने भी ग्यारहवी कक्षा का जिक्र किया । कार्यक्रम में एक हजार तादात में लोग उपस्थित थे । जिसका सञ्चालन शिक्षक जीवन तामाङ ने किया था । कार्यक्रम के आखिरी में बिद्यालय के फीलिप, जीवन, गीदन, चोडेन, एमोन, वारिक लगायत के शिक्षको ने समापन गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया था ।


