संविधान क्रियान्वयन के लिए चुनाव अनिवार्य : प्रम प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १८ फरवरी ।
६७ वाँ राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस आज देशभर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । प्रजातंत्र दिवस के मौके पर आज सुबह सैनिक मंच टुडिखेल में विशेष समारोह का आयोजन किया गया था ।
समारोह में प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “संविधान को सर्वस्वीकार्य बनाकर क्रियान्वयन करना मौजूदा मुख्य चुनौती है ।” साथ ही संविधान क्रियान्वयन के लिए चुनाव को अनिवार्य बताते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि चुनाव को विधिवत संपन्न करने की दिशा में सरकार जुटी हुई है ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने संघीयता सहित के संविधान के क्रियान्वयन और समानुपातिकता, समावेशिता और धर्मनिरपेक्षता सहित के परिवर्तनों को संस्थागत करने में सहयोग करने का आग्रह किया ।
समारोह में राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन, प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की, सभामुख ओनसरी घर्ती, उप–प्रधानमंत्री गण, मंत्री गण, कूटनैतिक नियोगों के अधिकारी लगायत सहभागी थे ।

