शान्ति सम्झौता के क्रियान्वयन, भावी संभावना बारे में अन्तराष्ट्रिय समुदायों को बताया : मंत्री महत

हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १८ फरवरी ।
परराष्ट्रमन्त्री डॉ प्रकाश शरण महत युरोपीय देश बेल्जियम और लक्जम्बर्ग का एक हफ्ते का दौरा कर आज स्वदेश लौटे हैं ।
बेल्जियम में इसी फरवरी की १३ तारीख को आयोजित शान्ति और मध्यस्थतासम्बन्धी अन्तर्रा्ष्ट्रिय सम्मेलन में शरीक होने परराष्ट्रमंत्री का दौरा हुआ था ।
बेल्जियम सरकार द्वारा आयोजित सम्मेलन में उन्होंने सशस्त्र द्वन्द्व के बाद नेपाल की शान्ति प्रक्रिया औरं शान्ति सम्झौता के क्रियान्वयन, भावी संभावना आदि के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताया था । ये बात पत्रकारों के साथ त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताई ।

