उच्च मनोबल के साथ काम करने के लिए सेनाको दिया निर्देश
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १९ फरवरी ।
संसदीय समिति ने नेपाली सेना को दी गई विकास निर्माण की जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने के लिए उच्च मनोबल के साथ काम करने का निर्देश दिया है ।
आज व्यवस्थपिका संसद विकास समिति की बैठक में भौतिक पूर्वाधार और रक्षा मंत्रायल के द्वारा सेना की ओर से किए जा रहे पूर्वाधार विकास के कामों की की गई समीक्षा के बाद ऐसा निर्देश दिया गया ।

