भारतद्वारा नेपाल को ३६ अर्ब ४७ करोड़ रुपए सहयोग
काठमांडू, १९ फरवरी । नेपाल के सड़क और पुल के पूर्वाधार विकास में भारत सरकार ३६ अरब ४७ करोड़ रुपए का ऋण सहयोग करेगी ।
आज भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय में सहमति पत्र हस्तांतरण किए जाने के दौरान ये जानकारी दी गई । भीमदत्तनगर की महाकाली नदी में चार लेन का पक्का पुल और १८ सडक परियोजना के लिए भारत ऋण मुहैया कराने को तैयार हुआ है ।
भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रमेश लेखक और भारत सरकार के रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की उपस्थिति में सचिव धनबहादुर तामांग को भारतीय राजदूत रणजीत राय ने समझौता पत्र हस्तांतरित किया ।
पहाड़, तराई समेत देश के विभिन्न हिस्से में लंबे अरसे से लंबित रही सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए ३६ अरब ४७ करोड़ रुपए का ऋण समझौता हुआ है । मौके पर मंत्री लेखक ने नेपाल के पूर्वाधार विकास में भारत की ओर से किए जाते रहे सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया था ।


