Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रात के अंधेरे में शहाबुद्दीन बेउर जेल में शिफ्ट

 

IMG-20170218-WA0000

पटना.मधुरेश~राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता व सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को बिहार के सिवान जेल से शुक्रवार को देर रात पटना के बेउर जेल में शिफ्ट किया गया. फिलहाल शहाबुद्दीन बेउर जेल में ही हैं और शनिवार को उन्हें ट्रेन या फ्लाइट के जरिए राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल लाया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि बेउर जेल में शहाबुद्दीन के लिए खास व्यवस्था की गई थी. चाय पीने के बाद नाश्ते में उन्हें टोस्ट और अंडे दिए गए. यहां तक कि शहाबुद्दीन को पढ़ने के लिए अखबार भी दिया गया. दिलचस्प बात यह है कि जेल में जाने से पहले भी शहाबुद्दीन की खातिरदारी की गई. करीब एक घंटे बाद कागजी प्रक्रिया पूरी हुई और फिर उन्हें जेल के अंदर ले जाया गया. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन और चंदा बाबू की याचिका पर फैसला सुनाते हुए बुधवार को मोहम्मद शहाबुद्दीन को सिवान जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में भेजने का आदेश दिया था. याचिका में कहा गया था कि शहाबुद्दीन के सिवान जेल में रहने से गवाहों को जान का खतरा है. बाहुबली के गुर्गे आए दिन गवाहों को धमकाते रहते हैं. अदालत ने यह भी कहा कि तिहाड़ जेल स्थानांतरण के क्रम में शहाबुद्दीन को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी. राजदेव रंजन सिवान में हिंदुस्तान दैनिक हिंदी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ थे, जिनकी पिछले साल मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आशा रंजन ने मामले की निष्पक्ष और उचित सुनवाई के लिए शहाबुद्दीन को सिवान से तिहाड़ जेल भेजने की याचिका दायर की थी. राजदेव रंजन को सिवान जिले के स्टेशन रोड के पास एक व्यस्तम बाजार में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी. वे रात नौ बजे ऑफिस से अपने घर जा रहे थे.पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड को लेकर बिहार में अॉल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन {आइरा} समेत अन्य पत्रकार संगठनों ने जोरदार आंदोलन भी किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *