सभी दलों की सहमति में तत्काल हि चुनाव घोषीत हो : काँग्रेस
व्यवस्थापिका–संसद की बडी पार्टी नेपाली काँग्रेस ने आनेवालें वैशाख के अन्दर स्थानीय तह के चुनाव को सम्पन्न करने की माग की हैं ।
काँग्रेस संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में आज हुई पार्टी के शीर्ष नेता एवम् पार्टी से प्रतिनिधित्व करनेवालें मन्त्री सम्मिलित बैठक ने वैशाख के अन्दर चुनाव को सम्पन्न करने का निर्णय किया हैं ।
सभी दलों की सहमति में तत्काल हि चुनाव घोषीत करने की बैठक ने सरकार से माग की हैं ।ये जानकारीे पार्टी कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने दी ।


