Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेश में स्थानीय तह के सीमांकन में होगा बदलाव

 
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, २० फरवरी ।
सरकार ने तराई–मधेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय तह के सीमांकन में बदलाव का निर्णय किया है ।
आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने ये निर्णय किया । स्थानीय विकास मंत्री हितराज पांडे के नेतृत्व वाली समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट को स्वीकारते हुए बैठक ने इसके क्रियान्वयन के लिए सरोकार वालों और विज्ञों से मश्वरा कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए सात दिनों का समय बढ़ाया है ।
साथ ही बैठक ने व्यवस्थापिका संसद में पेश संविधान संशोधन विधेयक की प्रक्रिया को कल होने जा रही संसद बैठक में आगे बढ़ाने का निर्णय भी किया है ।
इसके अलावा आज की पहली मंत्रिपरिषद बैठक ने मधेशी, थारू, आदिवासी लगायत की समस्या के समाधान के लिए संघीय आयोग के काम को आगे बढ़ाने का निर्णय किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com