Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१४ देशों में राजदूत नियुत्ती के सिफारिस, रंगभेद कायम

 
prime minister office
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, २० फरवरी ।
मंत्रिपरिषद की आज की दूसरी बैठक ने विभिन्न १४ देशों में राजदूत की नियुक्ति के लिए विभिन्न व्यक्तित्वों की सिफारिश की है ।
उनमें, यूएई के लिए आशा लामा, जापान के लिए प्रतिभा राणा, डेनमार्क के लिए युगनाथ लम्साल, बहरीन के लिए पदम सुन्दास, लम्की शेर्पा, कतर के लिए रमेश प्रसाद कोइराला, सउदी अरब के लिए डॉ. महेंद्र सिंह, म्याँमार के लिए भीम उदास, श्रीलंका के लिए विश्वंभर प्याकुरेल, ओमान के लिए शर्मिला पराजुली के नाम शामिल है ।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के लिए अर्जुन जंगबहादुर, बांग्लादेश के लिए डॉ. चोपलाल भुषाल और इस्रायल के लिए निरंजन थापा की सिफारिश की गई है ।
साथ ही स्पेन में दूतावास खोलने के निर्णय के साथ साथ वहाँ अवकाश प्राप्त सहायक रथी भरत रायमाझी की राजदूत की नियुक्ति के लिए सिफारिश करने का निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed