बिराटनगर में उद्योग संगठन मोरंग के आयोजन में एक्सपो मेला लगाया गया
माला मिश्रा ,बिराटनगर , बिराटनगर में उद्योग संगठन मोरंग के आयोजन में एक्सपो मेला लगाया गया है । शहर के मध्य अबस्थित उक्त मेला में औद्योगिक उत्पादन ,जड़ी बूटी , कृषि औजार ,सूचना प्रविधि , बैकल्पिक ऊर्जा , ऑटोमोबाइल्स पार्ट , हस्त कला सामग्री ,बिधुति य सामग्री , खाद्य पदार्थ , घरेलु उपयोग में लाने वाले विभिन्न सामग्री 254 स्टाल में एक ही जगह उपलब्ध है । एक्सपो मेला का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री जनार्दन शर्मा के हाथों हुआ है ।22फरबरी से 28 तक चलने वाला मेला में नित्य हजारो लोग पहुच रहे है ।उद्योग संगठन मोरंग का अधयछ मुकेश उपाधयाय ने बताया कि मेला में पहाड़ी छेत्र और सीमावर्ती भारतीय बाजार से भी लोग पहुच रहे है । कारोवारी प्रकाश मूंधड़ा ,नन्द किशोर राठी ,नवल काबरा ने बताया कारोवार अच्छा हो रहा है । उत्पादन का प्रचार प्रसार का एक प्लेटफॉर्म मिला है ।



