सरकार द्वारा सुशील कोइराला क्यान्सर अस्पताल स्थापनाका निर्णय और मोर्चा के मागों पर बहस
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, २८ फरवरी ।
सिंहदरवार में मंत्री परिषद् के बैठक ने सरकार और निजी क्षेत्र की सहभागीता में पूर्वाधार विकास बैंक स्थापीत करने और बांके में सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर अस्पताल स्थापना करने का निर्णय किया ये जानकारी संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्री हितराज पाण्डें ने दी ।
मंत्री पाण्डें के मुताबीक विद्यमान बजट सिमा के अन्दर रहकर बिभीन्न कार्यक्रमों के लिए आवश्यक परनेवाली बजट का व्यवस्थापन करने का बैठक ने निर्णय किया ।
इस से पूर्व आज हुई बडें दों सत्तारुढ दल और मधेशी मोर्चा की बैठक ने मधेसी मोर्चा की माग को सम्बोधीत करने के लिए स्थानीय निकाय पुनः संरचना में सुझाव देने के लिए गठित कार्यदल की अवधि बढाने के बिषय में सहमति कि थी ।


