Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में हुई घटना के प्रति थरुहट तराई पार्टी आपत्ति व्यक्त

 

२४ फागुन, काठमाडौं ।

संघिय समाजवादि फोरम के पूर्व सभासद सविता कुमारी यादव ने सुन्सरी ईनरुवा में केपी ओली कि गाडीपर किया चप्पल प्रहार अपना दोनो पैर का चप्पल निकाल कर ओली पे फेका

प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा एमाले द्वारा संचालित मेची महाकाली अभियान के क्रम में सोमबार सप्तरी में हुए घटना के प्रति थरुहट तराई पार्टी ने आपत्ति जताई है । अधिकार माँगने वाले मधेशियों के प्रति सरकार द्वारा हुई दमन और हत्या के प्रति थरुहट पार्टी ने आपत्ति व्यक्त की है ।

संविधान संशोधन कर मधेसी तथा थारुहरु की माग सम्बोधन न कर स्थानीय तह के निर्वाचन की घोषणा कर मुठभेड को आमंत्रित करने का आरोप लगाते हुए थरुहट अधिकार के लिए सडक मे. उतरे निहत्थे मधेशी पर बन्दुक चलाकर उन्हें दबाने का आरोप लगाया है । सोमबार चार मधेसी नागरिक की हत्या करने वाले पर कारवाही की माँग की गई है ।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए थारुहट ने एमाले के मेची महाकाली अभियान का नाटक कर सामाजिक सद्भाव बिगाडने का आरोप भी लगाया है । ‘एमाले द्धारा शुरु मेची महाकाली अभियान के क्रम में सप्तरी में शान्तिपूर्ण आन्दोलनरत मधेसी आन्दोलनकारी के उपर प्रहरी प्रशासन अन्धाधुन्ध गोली चला कर चार मधेशी की नृसंस हत्या के प्रति भर्तस्ना व्यक्त विज्ञप्ति में की गई है ।
पार्टी ने मृतक को शहीद घोषणा करने की और घायलों के उपचार की माँग की है । मोर्चा के आन्दोलन में थरुहट ने भी अपनी एक्यबद्धता जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com