Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले समर्थित मीडिया और पत्रकारों को पच नहीं रहा है कि गृहमंत्री के पद पर मधेशी बैठा है : पंकज दास

 

Bimalendra-Nidhi-1

काठमाण्डू, 7,मार्च |

सप्तरी में हुए घटना की नैतिक जिम्मेवारी गृहमंत्री की बनती है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन एमाले समर्थित मीडिया और पत्रकारों को यह पच नहीं रहा है कि गृहमंत्री के पद पर कैसे एक मधेशी नेता बैठा है?

अब तक हुए मधेश आन्दोलन में १५० से अधिक मधेशी पुलिस की गोली से मारे जा चुके हैं लेकिन काठमांडू की मीडिया और पत्रकार कभी उसको गम्भीरता से नहीं लेते थे। कभी उस समय के गृहमंत्री के खिलाफ नहीं लिखते थे। कभी गृहमंत्री को पद से राजीनामा देने की मांग नहीं करते थे।

यह भी पढें   भारत की स्वतंत्रता के अस्सी साल : विगत, वर्तमान तथा भविष्य : श्वेता दीप्ति

लेकिन आज गृहमंत्री के पद पर एक मधेशी बैठा है तो एमाले समर्थित पत्रकारों और मीडिया को सप्तरी घटना में केवल गृहमंत्री ही दोषी दिखाई दे रहा है। कोई भी सप्तरी के सनकी सिडिओ के बारे में नहीं लिख रहा है। ऐसा लग रहा है मानो गृहमंत्री ने खुद ही गोली चलाई हो।

गृहमंत्री को पद से हटाने के लिए काठमांडू की मीडिया और एमाले के पत्रकार षडयंत्रपूर्वक माहौल बनाने में जुट गए हैं। क्योंकि मधेशी का गृहमंत्री बनना काठमांडू को हजम ही नहीं हो रहा है।

यह भी पढें   इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं - व्यवहार और संस्कार ही मनुष्य की असली पहचान : बिमल सरार्फ

आज तक मधेश में कई बार मधेशियों को पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या की गई। लेकिन कभी भी वहां के सिडिओ एसपी को नहीं हटाया गया था। लेकिन यह मधेशी गृहमंत्री के ही कारण हुआ है कि घटना के १५ घंटे के भीतर ही सिडिओ और एसपी को हटा दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com