लाहान पुलिस की बर्बरता का शिकार बच्चे भी ।
सिरहा, ८ मार्च ।
सिरहा के लाहान ३ स्थित कुशवाहा चौक में मंगलवार साँझ ६ः४५ बजे नेपाल प्रहरी ने निर्ममतापूर्वक दो अबोध बालिकाओं की पिटाई करने की सूचना है । ५ साल की प्रिया कुशवाहा और ८ साल की प्रिति कुशवाहा चकलेट और बिस्कूट खरीदने के लिए रोड साइड के एक दुकान में जा रही थी यउसी समय नेपाल प्रहरीे ने सम्वेदनहीन होकर दोनों नाबालिक लडकियों को निर्मम यातना दी है ।
घायल बच्ची का उपचार लाहान के उमा प्रसाद अस्पताल में किया गया । प्रहरी की पिटाई के कारण प्रिया कुशवाहा का दाँया हाथ और प्रिति कुशवाहा का बाँया पैर फै्रक्चर हुआ है । उन मासुम लडकियों के पिता महेश कुशवाहा के अनुसार घटना पश्चात उन्होंने लाहानके डिएसपी हिरा बहादुर पाण्डे से सीधा सम्पर्क किया मगर डिएसपी पाण्डे गैरजिम्मेवारीपना दिखाते हुए बोले कि घटनाका अंजाम देने वाला उनका प्रहरी नहीं है वे सब कहीं और से आया हुवअ है । कुशवाहाके अनुसार कल साँझ कुशवाहा चौकका माहौल नेपाल प्रहरी के ताण्डव के कारण खौफ से भरा हुआ था ।
आज बुधवार सुबह करीब ८ः०० वजे कुछ बुद्धिजीवी एवं मानवअधिकार कर्मी दुर्गा महतो के रोहवर में डिएसपी पाण्डे से उक्त घटना का स्पष्टिकरण माँगा गया जिसमें उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहते हुए माफी माँगी है । पीडित बच्ची के पिता कहा है कि नेपाल पुलिस का यह बर्ताव माफी के लायक नहीं है इसलिए केस दर्ज कराया जाएगा ।


