Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई मधेश आज दिनभर बन्द रहा ,पुलिस चेकपोष्ट से लेकर दर्जनों कार्यालय को जलाया

 

jan
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ७ मार्च ।
संयूक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा ने सप्तरी घटना का विरोध करतें हुए २ दिनो. के लिए तराई बन्द का आव्हान किया जिसके कारण आज दिनभर तराई के विभीन्न जिलों का जनजीवन प्रभावीत हुवा है. ।
बन्द के कारण सप्तरी के राजविराज में आन्दोलनकारीओं ने दिनभर प्रर्दशन करने के साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तोडफोड और आगजनी की ।
प्रदर्शनकारीओं ने जिला स्थित स्थानीय शान्ति समिति के कार्यालय और सप्तरी के कोशी ब्यारेज स्थित शसस्त्र पुलीस बल के चेकपोष्ट में आगजनी की ।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

केपी ओली मुर्दावाद, नपुंशक प्रधानमन्त्री राजीनामा दे, गृह मन्त्री राजीनामा दे, संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा जिन्दावाद नाराके साथ काला झण्डा लेकर राजबिराज घटना का बिरोध किया, लहान में रहे एमाले के क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय को तोडफोड, घटना का सत्य तथ्य छानबिन नही किया गया कहकर मोर्चा कार्यकर्ताद्वारा राजबिराज मे राष्टिय मानव अधिकार आयोग की गाडी मे तोडफोड मोर्चा सप्तरी द्वारा अनिश्चितकालीन सप्तरी बन्दका घोषणा भी किया ।
कार्यकताओं नें राजवीराज में स्थित नेपाल टेलीकम के कार्यालय में भी तोडफोड कि । सप्तरी, सिरहा, बारा, पर्सा, रौतहट लगायत के जिलों का जनजीवन बन्द के कारण प्रभावीत हुवा हैं ।
बन्द के कारण लम्बे तथा छोटें दुरी के साधन ठप्प रहा । बन्द के कारण तराई मधेश के सभी जिलों का मुख्य बाजार ,दुकान और शैक्षिक संस्था पुरी तरहा से ठप्प रहा ।
बन्द की अवज्ञा करतें हुए प्रदर्शनकारीओं ने आज दोपहर वीरगंज के बाइपास सडक खण्ड में नेपाल आयल निगम के जीप में तोडफोड की ।
इसतरह, आन्दोलनकारीयों ने पर्सा जिलें के पुलीस कार्यालय के साथ साथ डाक खाना में भी तोडफोड की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com