Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला देवी के रुप हैं : सन्दर्भ अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस

 

mahila-diwas

विजय यादव

काठमांडू, ८ मार्च । आज आठ मार्च आने की महिलाको समान स्वरुप मनाने बाले दिवस । महिला के समान मे हर साल आठ मार्चको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है । हमारे संस्कृति में महिलाओं को बहुत महत्व दिया जाता है । लेकिन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ८ मार्च को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है । विश्व के कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी रहता है, इसी तरहा आज हमारे यहाँ भी सभी सरकारी कार्यालयों मे विदा दिया है ।

महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए इंटरनेशनल वुमेन्स डे को सब जगह विशेष रूप से मनाया जाता है । संस्कृत में एक श्लोक है– ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवतास् । जिसका मतलब है जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं । लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं के साथ इव टीजिंग और सेक्सुअल हैरसमेंट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है । जिसके साथ हमें यह अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के साथ हो रही ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ।

यह भी पढें   दो वादों (मधेसवाद और खसवाद) के द्वंद्व में उलझा नेपाल: 

८ मार्च को इंटरनेशनल वुमेन्स डे के दिन पूरे विश्व में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इस दिन महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास और समाज के प्रति उनके बलिदान के लिए उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जाता है । कई महिला संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है । सबसे पहले यह दिन अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर २८ फÞरवरी १९०९ को मनाया गया था । बाद में इसे फरवरी के आखिरी रविवार को मनाया जाने लगा । सन १९१० में वूमेन्स आककफिस की लीडर कालरा जेटकीन नाम की महिला ने जर्मनी में इंटरनेशनल वूमेन डे का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि हर देश को एक दिन महिला को बढ़ावा देने के रूप में मनाना चाहिए ।

यह भी पढें   दो वादों (मधेसवाद और खसवाद) के द्वंद्व में उलझा नेपाल: 

पहले इंटरनेशनल वुमेन्स डे को अधिकारिक तौर पर १९११ में पहचान मिली थी । इस साल भी अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे हैं इस दिन का वास्तविक अर्थ यह है कि महिलाओं को जीवन में बराबरी का हक मिले । इसलिए इस दिन का पूरे विश्व में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है । इस दिन पुरुष अपनी मां, बहन, पत्नी और बेटी को गिफ्ट भी देते है ।

यह भी पढें   दो वादों (मधेसवाद और खसवाद) के द्वंद्व में उलझा नेपाल: 

कुछ देशों में इंटरनेशनल वुमेन्स डे को लोकप्रिय बनाने के लिए महिलाओं को निजी तौर पर उपहार और ग्रीटिंग कार्ड भी दिए जाते हैं । कई लोग इस दिन इस तरह उपहार देकर महिलाओं के प्रति आभार और अपने प्यार को व्यक्त करने के अच्छा तरीका समझते हैं । हलांकि इस दिन का असली सार यह है कि महिलाओं को उनकी शक्ति और उनको अपने अधिकारों की सही पहचान हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *