Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौतम के मौत को लेकर आज भी सीमा पर प्रर्दशन

 
indo nepal
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, १० मार्च ।  कंचनपुर के आन्दबाजार में कल भारतीय सुरक्षाबल एस एस बी की गोली से एक नेपाली की मौत होने के बाद उत्पन्न परिस्थिती को सामान्य बनाने के नेपाल भारत सिमावर्ती दों जिलों के सुरक्षा अधिकारीओं के बीच आज बिचारबिमर्श हुवा ।
भारत के गौरीफन्टा में आज हुई सिमावर्ती जिलों के सुरक्षा अधिकारीओं की बैठक में सिमा के बिवाद को वार्ता के माध्यम से समाधान करने ,सुरक्षा व्यवस्था को चुस्तदूरुस्त बनाने लगायत के बिषयों में सहमति होने की जानकारी बैठक में शामिल कैलाली के प्रमुख जिला अधिकारी गोविन्द रिजाल ने दी ।
बैठक में कैलाली और भारत के लखिमपुरखिरी जिला के सुरक्षा अधिकारी की सहभागीता थी ।
कल की घटना को लेकर आज दिनभर त्रिनगर सिमा में नेपालीओं ने प्रर्दशन किया ।
कल आन्दबाजार में नेपाली और भारतीय पक्ष के बिच हुई झरप के दौरान स्थानीय गोवीन्द गौतम की मौत हुई थी जिस के बाद से स्थिती तनावग्रस्त बना हुवा हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com