संविधान का क्रियान्वयन न होने देने की साजिÞश हो रही हैं : केपी ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ मार्च ।
नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा— “संविधान का क्रियान्वयन न होने देने की साजिश हो रही है ।
पार्टी के मेची–महाकाली राष्ट्रिय अभियान का आज कञ्चनपुर के भीमदत्तनगर में समापन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि हर हाल में आगामी वैशाख ३१ गते को स्थानीय तह का चुनाव होना ही चाहिए ।
सीमा पर भारतीयों द्वारा नेपालियों को डोमिनेट करने का आरोप लगाते हुए पूर्वप्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि “गोविन्द गौतम की हत्या मुद्दे पर भारत को माफी माँगनी होगी ।
एक हफ्ता पहले भारतीय सीमा सुरक्षा बल(एसएसबी) की गोली से शहादत प्राप्त कञ्चनपुर पुनर्वास के गोविन्द गौतम के परिवार को एमाले ने पाँच लाख का चेक और गौतम की बेटी को एक लैपटॉप प्रदान किया ।

