Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बबंडर मचाया IGP नियुक्ती, अगली सुनवाई रविवार

 

sarbocha adalatहिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ मार्च ।
नेपाल पुलिस के आईजीपी की नियुक्ति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में आज के लिए तय अंतिम चरण की सुनवाई चैत ६ गते रविवार को पूर्ण पीठ के लिए टाल दी गई है ।
न्यायाधीश ईश्वर प्रसाद खतिवडा और तेजबहादुर केसी की साझा पीठ ने मुद्दे की गंभीरता को वजह बताते हुए पूर्ण पीठ में पुनः सुनवाई का आदेश जारी किया, ये बात सुप्रीम कोर्ट के सह–प्रवक्ता विश्वराज पौडेल ने रेडियो नेपाल को बताई ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन के नतीजे घोषित: गगन कुमार थापा बने नए अध्यक्ष, 231 पदाधिकारी और सदस्य निर्वाचित

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गृहमंत्रालय, लोकसेवा आयोग और पुलिस हेडक्वार्टर को सभी डीआईजियों के कार्यसंपादन मूल्यांकन २४ घंटे के अंदर पेश करने का आदेश भी दिया है ।

फागुन १ गते को सुप्रीम कोर्ट ने जय बहादुर चंद को नेपाल पुलिस के आईजीपी के तौर पर प्रोमोशन के मंत्रिपरिषद के फैसले का क्रियान्वयन न करने का अंतरिम आदेश जारी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com