नेपाल के सभी निकायों नियुक्ती में होता हैं अनियमितता

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० मार्च ।
व्यवस्थापिका संसद सार्वजनिक लेखा समिति, नलसिंहगाड जलविद्युत परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए चुने गए परामर्शदाताओं की नियुक्ति में अनियमितता के निष्कर्ष के साथ इसकी जाँच करने की तैयारी में है ।
समिति की रविवार की बैठक ने परामर्शदाता के चयन में ही हुई अनियमितता का निष्कर्ष निकाला और इसकी जाँच के लिए एक उपसमिति गठन करने का फैसला लिया । ये जानकारी समिति के सभापति डोरप्रसाद उपाध्याय ने दी ।

