नवलपरासी के चोक-चौराहा में दलों के बीच चुनाव के बारे चर्चा

६ चैत, नवलपरासी । आर एन यादव
चुनाव आयोग ने स्थानीय तह के चुनाव के लिए व्यापक तैयारी जुटते नजर आ रही हैं,इसी तरह नवलपरासी मे भी चुनाव कार्यालय चुनाव के लिए चुनाव कार्य में व्यस्त हैं । हालतक मतदाता नामावली के विवरण, मतदान केन्द्र के निर्धारण लगायत के काम पूरा होने की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रमुख अयोध्यायप्रसाद भण्डारी ने दी ।
नवलपरासी मे लगभग तीन लाख ७३ हजार ९९७ मतदाता के नामावली तैयार होने की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय ने दी हैं । उस मे से इस वीत वर्ष मे सिर्फ़ १६ हजार ८८३ नया मतदाता थप हुए हैं । कार्यालय के अनुसार निर्वाचन तैयारी के लिए हाल मतदान केन्द्र के निरीक्षण और निर्वाचन मे भाग लेने वाला कर्मचारियों को विवरण सङ्कलन की जा रही हैं । जिला में विभिन्न तह के शिक्षक एक हजार ५०५ है तो संस्थान तरफ के १६१ और निजामती तरफ के एक हजार ११४ कर्मचारी रहे हैं । वह सभी कर्मचारी चुनाव में खट्ने बाले हैं । मतदाता नामावली समावेश हुए सङ्ख्या मे से तिसरा लिङ्गी समुदाय के सङ्ख्या भी आठ रहा हैं । इसी तरह पुरुष मतदाता के सङ्ख्या एक लाख ८२ हजार ३६५ और महिला मतदाता के सङ्ख्या एक लाख ९१ हजार ५०५ रहा हैं ।
कार्यालय ने फोटो सहित के मतदाता नामावली और निश्चित मतदान केन्द्र के बारे मे भी चुनाव आयोग मे जानकारी दी हैं । स्थानीय चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय ने जिला के सात नगरपालिका और आठ गाउँपालिका मे २३७ मतदानस्थल किटान किया हैं ।
स्थानीय तह के चुनावहोने की सम्भावना बढ्ने के बाद जिला के चोक चौराहा में विभिन्न दल के नेता कार्यकर्ता बीच चुनाव के बारे में छलफल शुरु हुई हैं । चुनाव के पूर्व तैयारी के लिए आवश्यक कार्य आगे बढाने की और इस के व्यवस्थापन में कार्यालय जुटे हैं । चुनाव के लिए नवलपरासी में ३३ दल दर्ता होने की जानकारी चुनाव कार्यालय ने दी हैं ।

