Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव कें दौरान युवाओं के बीच झडप,धारदार हथियारों से बुरी तरह मारनें से एक की मौत ३ घायल

 

hatya
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ मार्च ।
सुनसरी के धरान में युवाओं के बीच हुई झड़प में एक की मौत हो गई और ३ घायल हो गए ।
धरान उप–महानगरपालिका–१५ स्थित गणतंत्र चौक पर आज दोपहर युवकों के बीच हुई झड़प में उसी स्थान के २५ वर्षीय भक्त बहादुर राई की मौत हो गई और १९ वर्षीय शुक्रराज राई, १७ वर्षीय प्रज्वल तामांग और १९ वर्षीय रतन खत्री घायल हो गए ।

यह भी पढें   मधेश के साथ हमेशा से षड्यंत्र होता आया है –सीके राउत

 

धारदार हथियारों से बुरी तरह जÞख्मी हो चुके राई की बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में इलाज दौरान मौत हो गई । घायलों का इलाज पुलिस की निगरानी में हो रहा है ।
घटना में संलग्नों में से धरान १५ के ही पवन परियार, किशोर राई और बन्नु परियार फरार हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *