कटिहार में जन्मा एलियन जैसा दिखने वाला बच्चा
आर एन यादव ,२२ मार्च ,भारत
बिहार के कटिहार जिला अन्तर्गत आजमनगर प्रखण्ड क्षेत्र के निमौल पंचायत स्थित सिसिया गाँव में एक मां ने बीते रविवार को एक अजूबे बच्चे को जन्म दिया | यह बच्चा जन्म के कुछ देर बाद ही मां की गोद में बैठने लगा और खडा होने लगा है | सूत्रों के मुताबिक बच्चे का वजन १४ किलो है, जिसको स्थानीय लोगों ने एलियन समझा | बच्चे की आंखों बडी -बडी और गोल हैं ,सिर चपटा और माथे पर एक ग्रंथी सी दिखाई देती है | इंसानी बच्चे का इस तरह जन्म लॆना जिज्ञासा जगाता है | इस पर चिकित्सकों और जन्तु विज्ञान के जानकारों ने अलग -अलग तर्क दिए हैं |


