Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाहते हैं यूं ही बना रहे प्यार, तो घूमने की आदत डालो यार !

 

ghumkad
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू ।
कई लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है, क्या आप उन लोगों में से एक हैं ? क्या आपको घूमना पसंद है ? क्या आप अक्सर कहीं ना कहीं घूमने जाते हैं ? अगर नहीं तो जाना शुरू कर दें। क्योंकि इससे आपको बहुत से फायदे होंगे। आइये घूमने जाने के क्या हैं फायदें

 

१. फ्रेश फील करते हैं– आप अगर घर और अाँफिस से समय निकालकर कहीं घूमने जाते हैं तो आप रिफ्रेश हो जाते हैं और अच्छा फील करते हैं। इससे ना केवल मानसिक तनाव दूर होता है बल्कि टेंशन भी खत्म हो जाती है।

यह भी पढें   अंडें के मूल्य में वृद्धि

 

२. पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ते के लिए घूमें — अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बना रहे तो आपको उनके साथ बाहर घूमने जाना चाहिए। इससे आप दोनों को एक— दूसरे के लिए समय मिल पाएगा और एक( दूसरे को आप बेहतर समझ सकेंग ।

 

३. बीमारियों का खतरा होता है कम— बाहर घूमने जाने से आप टेंशन मुक्त होते हैं, साथ ही बीमारियों का खतरा भी बहुत हद तक कम हो जाता है। जो लोग घूमने नहीं जाते उनके मुकाबले घूमने जाने वालों में दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

यह भी पढें   मधेश में पाकिस्तानी तब्लीगी जमात की सक्रियता: सामुदायिक सुरक्षा, समाज संदर्भ में उभरते प्रश्न

 

४. क्रिएटिव बनते हैं— घूमने जाने का एक फायदा यह भी है कि आपको क्रिएटिव आइडिया आते हैं। घर से दूर जाकर रोजमर्रा की परेशानियों से दूर हो जाते हैं, जिससे आप टेंशन मुक्त हो जाते हैं और दिमाग बेहतर काम करने लगता है। इससे दिमाग में क्रिएटिव आइडिया आते हैं।

 

५. समस्याओं का समाधान करने में सक्षम — कुछ समय के लिए घर से दूर जाकर इंसान सुकुन महसूस करता है और अपनी परेशानियों को या तो भूल जाता है या अपनी परेशानियां कम लगने लगती हैं। जिससे परेशानी का समाधान आप रिलैक्स होकर आसानी से निकाल सकते हैं।

यह भी पढें   नेपाल में फोन टैपिंग और ‘इंटेलीजेंस विधेयक’ पर बहस, गोपनीयता के अधिकार पर उठे सवाल

— एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com