Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का विवाद : सुनील-अली ने ‘द कपिल शर्मा शो’ का किया बहिष्कार… क्या बोले कपिल?

 

1490169767-612सूत्रों के अनुसार तीन मुख्य कलाकारों के बहिष्कार से कपिल विचलित नहीं हुए हैं। उन्होंने टीम को कह दिया है कि तीनों के शूटिंग न करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि यह शो उनके दम पर चलता है। वे नए लोगों को अवसर दे देंगे। कपिल से जुड़े लोगों के अनुसार कपिल का मानना है कि उन्होंने सुनील से माफी मांग ली है और मामले को खत्म कर दिया है, लेकिन सुनील ही नहीं मान रहे हैं।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का विवाद गहराता जा रहा है और इसका असर अब ‘द कपिल शर्मा’ शो पर भी पड़ने लगा है। सुनील के समर्थन में चंदन प्रभाकर और अली असगर भी आगे आ गए हैं। तीनों ने शूटिंग में हिस्सा नहीं लिया और शो का बॉयकॉट किया है। सिर्फ कीकू शारदा ने कपिल के साथ शूटिंग की।

गौरतलब है कि मेलबर्न से मुंबई लौटते समय विमान में शराब के नशे में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ दुर्व्यवहार किया था। चंदन को भी उन्होंने बुरा बोला। इससे दोनों को काफी ठेस पहुंची। सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। चंदन और अली भी उनके साथ हैं।
सुनील का अनुबंध चैनल के साथ है न‍ कि कपिल के साथ। सुनील का मानना है कि उनका अपमान हुआ है और अब वे शो में लौटना नहीं चाहते। चैनल वाले पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि सभी बैठ कर मामले को सुलझा लें, लेकिन इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
 
हाल ही में शो की शूटिंग शुरू हुई। मेहमान के रूप में विद्या बालन नजर आईं। कपिल और कीकू ने शूटिंग की। एक नए कलाकार को भी पेश किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com